मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार कई लोग जख्मी हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र का है।

क्षतिग्रस्त बाइक।
रविवार की देर रात जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के चनही चौक के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी की लाइट बंद मौके से भागने लगा। भागने के दौरान कुछ दूरी पर खड़ी एक कार में स्कॉर्पियो जा टकराई। इस घटना में कार में सवार कई लोग जख्मी हो गए।

स्कॉर्पियो में सवार महिलाएं।
स्थानीय लोगों के द्वारा बरूराज थाना को मामले की जानकारी दी गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके पहचान में करने में जुटी हुई है। वहीं कार सवार सभी घायल मोतीपुर प्रखंड के गुसाई गांव के निवासी हैं।



Leave a Reply