हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 पर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी महुआ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार कांवरिया रविवार की देर रात गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सदर अस्पताल हाजीपुर में सहयोगी कांवरियों ने भर्ती कराया।
बताया गया कि सभी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर से सोनपुर पहलेजा घाट जल लेने के लिए आ रहे थे। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई और तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अस्पताल में भर्ती कांवरिया।
घायल कांवरियों की पहचान मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार, भूट्टन कुमार, अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।



Leave a Reply