Breaking News

स्वास्थ्य विभाग का निर्णय:कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर, रजिस्ट्री ऑिफस और राशन दुकानों पर मिलेगा कंडोम

जनसंख्या नियंत्रण काे लेकर स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत परिवार नियाेजन के विभिन्न साधनाें के उपयाेग करने पर बल दिया जा रहा है। इसकाे लेकर अब कलेक्ट्रेट परिसर, काेर्ट परिसर, रजिस्ट्री कार्यालय, सभी ब्लाॅक कार्यालय, पेट्राेल पंप, राशन दुकान समेत अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर कंडाेम मिलेगा।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन स्थानाें पर कंडाेम बाॅक्स लगाया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण काे लेकर डीएम प्रणव कुमार ने सिविल सर्जन काे यह आदेश दिए हैं। जिले में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या नियंत्रण काे लेकर इसी सप्ताह से इन सार्वजनिक स्थानाें पर कंडाेम बाॅक्स लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

सिविल सर्जन डाॅ. यूसी शर्मा ने कहा कि परिवार नियाेजन के अस्थायी संसाधन काफी हद तक उपयाेगी साबित हाेता है। इसलिए इसकाे बढ़ावा देने के लिए जागरूकता के साथ कंडाेम बाॅक्स सार्वजनिक स्थानाें पर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंतरा इंजेक्शन, काॅपर-टी समेत अन्य उपायाें काे भी बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीएस ने कहा सभी सहयाेगी संस्थानाें काे भी इसमें सहयाेग की अपील की गई है।

सीएस ने कहा- जागरूकता के लिए गांव-गांव जाएगी टीम
सीएस ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालाें में परिवार नियाेजन के सभी संसाधन नि:शुल्क मिलते हैं। इसके अलावे नसबंदी भी नि:शुल्क की जाती है। इसके लिए समय-समय पर कैंप भी लगाया जाता है। कहा कि राज्य का औसत प्रजनन दर बढ़कर 3.0 हाे गया है। प्रजनन दर बढ़ने से जनसंख्या नियंत्रण में काफी लाभ मिलने लगा है। इसे और बढ़ाने के लिए सही उम्र में शादी करने, पहले बच्चे के जन्म में देरी, बच्चाें के जन्म में अंतर और छाेटे परिवार के फायदे काे बताने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाएगी।

सास व बहू-बेटी सम्मेलन कराएंगे
जिला से प्रखंड स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार का काम किया जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सास व बहू-बेटी सम्मेलन किया जाएगा। सभी पीएचसी प्रभारियों व आईसीडीएस के डीपीओ काे इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम काे सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.