Breaking News

हर-हर महादेव से गूंज उठा बाबा गरीबनाथ धाम परिसर

उत्तर बिहार के बाबाधाम कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान के दर्शन और उनकी आराधना के लिए मंदिर में पहुंचे।

जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

भक्त पहलेजा घाट से जलबोझी करके आए। हरिसभा चौक से पानी टंकी, जिला स्कूल, छोटी कल्याणी, प्रभात सिनेमा रोड होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पंक्तिबद्ध भक्त भोलेबाबा के नाम का जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। बताया जाता है कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा का जयघोष करते हुए पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भीड़।

श्रद्धालुओं की भीड़।

बेलपत्र, गंगाजल, फल-फूल, भांग-धथूरा आदि का शिवलिंग पर अरघा के माध्यम से अर्पण किया। पूरा क्षेत्र और मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्त।

जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्त।

डाक बम कांवरियों के लिए विशेष सुविधा

बाबा गरीबनाथ मंदिर से 100 मीटर पहले माखन साह चौक से कांवरियों को नियंत्रित और पंक्तिबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। डाक बम लेकर आने वाले कांवरियों को हरिसभा चौक से सीधे साहू रोड होते हुए मंदिर मार्ग में प्रवेश कराया जा रहा था। उन्हें रास्ते में किसी तरह की बाधा नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखा गया। आधी रात के बाद से जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ बढ़ती गई।

स्वास्थ्य कैंप की भी की गई है व्यवस्था।

स्वास्थ्य कैंप की भी की गई है व्यवस्था।

59 दिनों का होगा सावन

मलमास पड़ने के कारण इस बार सावन 59 दिनों का होगा। ऐसा संयोग 19 वर्षों के बाद आया है। दो महीने में आठ सोमवार पड़ेंगे। सावन 31 अगस्त तक रहेगा। पहला सोमवार 10 जुलाई को और अंतिम सोमवार 28 अगस्त को होगा। इस साल रक्षाबंधन 31 अगस्त को पड़ेगा।

मंदिर की तरफ जाते श्रद्धालु

मंदिर की तरफ जाते श्रद्धालु

इस महीने शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन में रुद्राभिषेक, रामार्चा पूजन, रामचरित मानस पाठ, रामधुन कीर्तन और हवन यज्ञ करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। मलमास के कारण इस बार चातुर्मास चार महीने की बजाय पांच महीने का होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.