Breaking NewsMADHYA PRADESHSTATE

इंदौर में सड़क पर पड़े मिले 100, 200 व 500 के नोट, पुलिस-प्रशासन ने सैनिटाइज कर किया गया जब्त

जब’रदस्त कोरोना संकट झेल रहे इंदौर में गुरुवार को दो क्षेत्रों में नोट फेंके जाने की घ’टना से हड़’कंप मच गया। ये नोट 100, 200 व 500 रुपये के थे। पुलिस व नगर निगम की टीमों ने मौके पर इन्हें सैनिटाइज कर जब्त कर लिया है। उधर, इंदौर के भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया के घर मदद की मांग को लेकर पहुंची कुछ महिलाओं ने हंगामा किया। इस दौरा’न वे उनके घर के बाहर थूकती रहीं।

पहली घटना खातीपुरा में

इंदौर की खातीपुरा-गौरी नगर रोड पर गुरुवार सुबह पहली घटना हुई। निगम के जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खातीपुरा मेन रोड स्थित चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज धर्मशाला के पास दोपहर 12 बजे कोई अज्ञात कार चालक नोट उड़ाकर चला गया है। इनमें 100, 200 और 500 रुपये के करीब 25 नोट हैं।

तुरंत निगम व हीरानगर थाने की पुलिस की टीमें वहां पहुंची और सभी नोटों को सैनिटाइज कर डंडों की सहायता से पॉलिथिन में भरकर ज’ब्त कर लिया। थाना प्रभारी राजीवसिंह भदौरिया के मुताबिक नोट किसने फेंके यह जानकारी नहीं मिली है। क्षेत्र में लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल गए, लेकिन किसी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति के आने-जाने के सुबूत नहीं मिले हैं। न ही अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति मिला जो यह बता सके कि उसने किसी को नोट फेंकते हुए देखा।

दूसरी घटना तुकोगंज क्षेत्र में

हीरानगर क्षेत्र में संक्रमित नोट मिलने की खबर के कुछ देर बाद सूचना मिली कि शहर के तुकोगंज क्षेत्र में भी पांच सौ के दो नोट पड़े हुए हैं। लोगों ने कहा कि नोट संक्रमित हैं और कोरोना फैलाने के मकसद से फेंके गए हैं। थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास के मुताबिक नोट राणी सती गेट स्थित डॉक्टर बंगलो के आगे वायएन रोड पर पड़े थे। नोटों को सैनिटाइज करवाकर जब्त किया गया। नोट किसने फेंके इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

राशन को लेकर महिलाओं का हं’गामा

इंदौर के विस क्षेत्र क्रमांक पांच के विधायक महेंद्र हाíडया के निवास पर पहुंचकर आजाद नगर की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। राशन नहीं मिलने की शिकायत कर रही महिलाएं विधायक के घर के बाहर थूकती रहीं। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई। इस दौरान हाíडया घर पर मौजूद नहीं थे। स्वजनों द्वारा सूचना देने के बाद हार्डिया ने डीआइजी हरिनाराणचारी मिश्र को फोन कर कहा कि शहर में लॉकडाउन और कफ्र्यू है, उसके बावजूद इतनी महिलाएं अपने घर से निकलकर यहां तक कैसे आ गई। इस पर डीआइजी ने तुरंत विधायक के घर पुलिस बल भेजा और भीड़ को वहां से हटाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.