Breaking NewsNationalSTATE

कोरोना संकट पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, CDS बिपिन रावत भी होंगे शामिल…

कोरोना वायरस महामा’री को मा’त देने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके बावजूद देश में लगातार बढ़ती कोरोना वायरस के केस की संख्या चिं’ता बढ़ा रही है. इस बीच आज एक बार फिर स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे.बैठक में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर बात होगी. स्वास्थ्य मंत्री के अलावा इस बैठक में विदेश मंत्री एस.

जयशंकर, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, नित्यानंद राय भी शामिल होंगे.खास बात ये है कि इस बार बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो सकती है.गौरतलब है कि कोरोना वायरस के सं’कट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया था, अब देश में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. हालांकि, इस बार सरकार की ओर से शर्तों के साथ कुछ छूट देने की बात भी कही गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.