Breaking News

भोजपुर में नवविवाहिता की झुलसने से मौ’त:पति के लिए बना रही थी चाय, गैस रिसाव होने से हुआ हादसा

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में झुलसे से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मंगलवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। मृतका नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी चंदन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रिचा कुमारी है।

बता दें कि रविवार की देर शाम उसका पति चंदन कुमार ऑटो चला कर घर लौटा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी रिचा कुमारी से चाय बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद वह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जला रही थी।

इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत

इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत

तभी अचानक आग भभक उठा और उसकी साड़ी आग की चपेट में आ गई । जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति चंदन कुमार किचन में आया और आग बुझाने के लिए आग में कूद पड़ा आग बुझाने के दौरान उसके भी दोनों हाथ भी जल गए । जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था।

जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद रिचा कुमारी की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले आए थे। जहां दो दिन चले इलाज के बाद मंगलवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। जिसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही पटना में ही दाह-संस्कार कर दिया।

बताया जाता है कि मृतका की शादी 5 मई 2023 को हुई थी। मृतका आपने पांच बहन व दो भाई ने तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां प्रभावती देवी व चार बहन एवं दो भाई है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका की मां प्रभावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.