Breaking News

रेल पुलिस ने कुख्यात को किया गि’रफ्तार:अ’पराधी गट्टू पर रेल थाना समेत अन्य कई थानों मामला दर्ज

पटना रेल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप टेन कुख्यात अपराधी गट्टू कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इसकी पुष्टि रेल पुलिस ने की है। मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड के रहने वाले दर्ज कराया था। पटना साहिब रेल थाने में फरवरी 21 में बिलासपुर पटना 2893 ट्रेन के बागी में गले का मंगल सूत्र खींच कर फरार हो गया है। जहां रेल पुलिस मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया।

6 अपराधियों का नाम सामने आया था

अनुसंधान के क्रम में छह अपराधी का नाम सामने आया जो गुलशन कुमार, विशाल उर्फ मंगला,बबलू कुमार,बिट्टू कुमार,विशाल उर्फ मंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई जिसके आधार पर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कई केस में फरार

लेकिन कुख्यात अपराधी गट्टू फरार हो गया था और पूर्व के कई केस में फरार चल रहा था। जहां रेल पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी गट्टू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।जहां रेल पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। गट्टू कुमार टॉप टेन अपराधी में से एक है। इस पर चोरी,लूट,छिनतई, जैसे दर्जनों मामले पटना के रेल थाने समेत अन्य थानों में मामला दर्ज है। जो घटना के बाद से फरार हो जाता था। लेकिन लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात टॉप टेन अपराधी गट्टू को गिरफ्तार कर रेल पुलिस जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.