Breaking News

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग महिला से लूट:बैंक से पैसा निकाल लौट रही थी, बाइक सवार अपराधियों ने छीना बैग

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से 10 हजार रुपए की छिनतई कर ली। घटना में महिला मुंह के बल सड़क पर गिर गई। इसमें उनका दांत भी टूट गया। और मुंह से खून निकलने लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही थी महिला

घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्तिथ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप की है। जहां महिला बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही थी। उनके पास 10 हजार रुपए थे। वे निजी काम से पैसे बैंक से निकाली थी। इसी दौरान बदमाशों ने रुपए से भड़ा झोला छीन लिया। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

छिनतई में महिला जख्मी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 हजार रुपए निकालकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला को झपट्टा मारा और बैग छीन लिया और मौके से भाग निकले। अपराधियों द्वारा महिला से बैग छीनने के दौरान महिला सड़क पर गिर गई। जिससे महिला जख्मी हो गई। जिसे सरैया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला लालू छपरा गांव निवासी बताई जा रही है। मुंह में गंभीर चोट होने की वजह से वह कुछ भी बताने में असमर्थ है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उनके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। मामले में सरैया पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। महिला का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.