Breaking News

नालंदा में राजस्व कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार:20 हजार की मांगी जा रही थी रिश्वत

नालंदा के हरनौत अंचल में मंगलवार को निगरानी टीम द्वारा छापेमारी की गई। जहां कार्यरत राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को टीम ने घूस लेते हुए दबोचा। टीम ने उसे 20 हजार घूस लेते पकड़ा। वहीं, उस गिरफ्तार कर अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। राजस्व कर्मचारी कितने की रकम के साथ पकड़ा गया है यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार है।

निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि शोभा देवी नामक महिला ने कंप्लेंन दर्ज कराया थी कि उनके जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्व कर्मचारी उनसे 20 हजार रुपए की घूस मांग रहा है। सूचना का अवलोकन कर उसकी सत्यता की जांच की गई। इसके बाद जैसे ही राजस्व कर्मचारी आज अपने दफ्तर पहुंचा। तभी उसे 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

अचानक निगरानी विभाग की टीम के द्वारा यह कार्यवाही होता देख अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। जब तक अन्य कर्मचारियों को माजरा कुछ समझ में आता तब तक निगरानी विभाग की 9 सदस्यीय टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर पटना निकल गई।

राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को हरनौत अंचल के लोहरा पंचायत, तेलमर पंचायत एवं पचौरा पंचायत का कार्यभार मिला हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.