Breaking News

बेगूसराय में विवाहिता का घर में मिला श’व:पति ने कहा- पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बेगूसराय में पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपनिया वार्ड-21 की है। पति का कहना है कि महिला ने सुसाइड किया है। वहीं, मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति ने ही उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

मृतका की पहचान निपानिया निवासी किशोर ठाकुर की पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई है। किशोर ठाकुर पेशे से वकील हैं और बेगूसराय न्यायालय में वकालत करते हैं। किशोर ठाकुर ने बताया कि उनकी और उनके पत्नी के बीच काफी अच्छे संबंध थे, लेकिन सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी और मोबाइल पर किशोर ठाकुर ने पत्नी से बात नहीं करने की धमकी दी थी और इसी से नाराज होकर अंशु कुमारी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप वहीं, इस मामले में मृतका के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा अंशु कुमारी को प्रताड़ित किया जाता था। बीती रात उन लोगों ने उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

गांव में पसरा है मातम घटना की सूचना के बाद मृतका के परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जब किशोर ठाकुर शाम में घर पहुंचे और पत्नी से बात नहीं की। कुछ देर बाद जब किशोर ठाकुर ने पत्नी को कॉल किया, पत्नी ने कॉल और मोबाइल रिसीव नहीं किया। वह दौड़कर दूसरे कमरे में पहुंचे और पत्नी को फंदे से उतारकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने अंशु कुमारी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने अंशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.