मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरपुर बलड़ा गांव मे विवाहिता की हत्या मामले में कुढ़नी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें ससुराल के लोगों पर दहेज नही मिलने पर कुंती की गला घोंटकर हत्या करने की बात कही गई है।
हत्या छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास करने की भी बात कही गई है। एफआईआर दर्ज होते ही ससुराल के लोग फरार बताए जा रहे है। मृतका की पहचान गांव के प्रमोद सहनी की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है।
मामले में मृतका के पिता वैशाली जिले के राजेश सहनी ने मामले में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया कि 2019 में हरपुर बलड़ा के प्रमोद सहनी से अपनी पुत्री की शादी की थी।
शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक था। बाद में प्रमोद सहनी व उसके परिजन दहेज में रुपये की मांग को लेकर कुंती को प्रताड़ित करने लगे। मृतका कीमां सरिता देवी ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने कुंती देवी का गला घोटकर मार डाला।

जांच करती पुलिस
साक्ष्य छिपाने के लिए नदी किनारे शव को जलाया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मायके वालों को दी। मायके वालों की दी। जिसके बाद वे लोग सूचना पर मौके पर पहुंचे। गांव के श्मशान में स्थित चिता पर मृतका के शव को रखा गया था। उसके दाह संस्कार के लिए ससुराल के लोग थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था। वही, पुलिस का कहना है की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। फिलहाल, जांच की जा रही है।



Leave a Reply