Breaking News

गया में स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार:मानपुर स्टेशन पर स्टंट करते अपलोड किया वीडियो

गया के मानपुर स्टेशन पर स्टंट करने वाले युवक रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गया के मानपुर स्टेशन पर स्टंट करने वाले युवक रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घातक स्टंट करने का आरोप लगा था। आरपीएफ की टीम ने इसकी गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा यूट्यूब पर वीडियो डाला गया था, जिसमें मानपुर जंक्शन पर स्टंट करते हुए उक्त युवक को दिखाया गया था।

इस मामले को आरपीएफ ने गंभीरता से लिया और स्टंट करने वाले युवक की पहचान करनी शुरू कर दी। इसके लिए एक खास मुखबिर को तैनात भी किया गया। इस क्रम में आरपीएफ की टीम को जानकारी मिली कि उक्त चिन्हित युवक मानपुर स्टेशन की तरफ गया हुआ है।

इसके बाद मानपुर के अधिकारी और जवान द्वारा उक्त युवक को मानपुर जंक्शन के समीप से पकड़ा गया। आरपीएफ ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। किंतु अधिकारियों ने बताया है कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत का निवासी है। बीते 15 मई को मानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर तथा लाइन के ऊपर स्टंट मारते हुए वीडियो बनाया था। बाद में उसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.