Breaking News

‘चिराग को CM बनाने के लिए बहा देंगे खून’:नवादा पहुंचे सांसद के लिए युवाओं ने कहा- बिहार की भविष्य आपसे ही बदलेगी

नवादा में शनिवार को चिराग पासवान को देखने के लिए युवाओं की गजब टोली देखने को मिली। युवकों ने चिराग के प्रति एक से बढ़कर एक गाना गाकर गदगद कर दिया। बता दें कि शनिवार को गांधी इंटर स्कूल के मैदान में चिराग के आगमन से पहले ही युवकों ने जबरदस्त जोश भर दिया। उनके आगमन होते ही गाने की बौछार कर दी।

चिराग ने भी खड़े होकर सभी युवकों का अभिनंदन भी स्वीकार किया। नवादा के युवकों ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री चिराग पासवान ही बनें। नीतीश कुमार ने ठगने का काम किया है। बिहार की भविष्य चिराग पासवान से ही बदलेगी।

युवकों ने कहा कि चिराग ही हम लोगों की तकदीर हैं और हम लोगों की तस्वीर हैं। चिराग को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला है। बारिश में भी लोग किसी भी तरह से गांधी इंटर स्कूल पहुंच गए।

चिराग पासवान ने भी अपने ही प्रत्याशियों को नवादा के लोकसभा के चुनाव मैदान में उतारने के लिए भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरी परंपरागत सीट रही है। भले ही आज किसी भी वजह से सीट हमारे पास नहीं है, लेकिन सीट पर अपने ही प्रत्याशी को हम इस बार उतारेंगे। चिराग ने नवादा लोकसभा सीट पर दावा करके राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.