Breaking News

डीएम ने दिया आदेश:10-10 बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई करें नीलाम पत्र अफसर

सभी नीलाम पत्र अधिकारी कम से कम 10-10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे राशि की वसूली की कार्रवाई करें। चिह्नित बकायेदारों काे नोटिस जारी करने के साथ ही अन्य प्रक्रियाओं काे पूरी कर राशि जमा नहीं करने पर बॉडी वारंट निर्गत करें। वारंट की जानकारी जिला मुख्यालय के साथ ही एसएसपी, आईजी व प्रमंडलीय आयुक्त काे भी दें। इसके साथ ही भूमि विवाद के मामलों का गंभीरता से निष्पादन करने के लिए प्रत्येक शनिवार काे सभी थानों पर अंचलाधिकारी निश्चित रूप से जनता दरबार लगाएं। ये निर्देश डीएम प्रणव कुमार ने गुरुवार काे नीलाम पत्र वाद, आपदा, आंतरिक संसाधन व राजस्व विभाग की याेजनाओ की समीक्षा के दौरान दिए।

बैठक में डीएम ने दाेनाें एसडीओ काे भी अंचलों में नियमित रूप से भूमि विवादों के निपटारों की समीक्षा करने के साथ नीलाम वादों के मामलों में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए आगामी बाढ़ से बचाव के लिए सभी अंचल अधिकारियों को गोताखोरों की सूची और नाव की स्थिति के साथ नाविकों से इकरारनामा संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने काे कहा। उन्होंने किए गए भुगतान का स्पूर्ति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से इंट्री करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त एसी व डीसी विपत्र के समायोजन के साथ राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय से भेजने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार के साथ ही सभी सीओ मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.