Breaking News

मुजफ्फरपुर में बड़े भाई का हत्या मामला:आरोपित छोटे भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर,

मुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगाया गया। मामला जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महमदपुर नया टोला का है। हत्या के मुख्य आरोपित छोटे भाई मो. मुबारक ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर किया है। मामले में मुबारक की पत्नी खुशबू खातून व मो. सत्तार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन

पुलिस के दबिश के कारण किया सरेंडर

मो.गफ्फार कि हत्या करने के बाद मुबारक फरार हो गया था। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस मुबारक के पत्नी को भी जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए परिजनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण गुरुवार को मो.मुबारक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला

जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महमदपुर नया टोला निवासी मो.खलील के 35 वर्षीय पुत्र मो. गफ्फार अंसारी अपने परिवार के साथ दुर्गापुर में रहता था। उसके भाइयों के साथ उसका आपसी विवाद चल रहा था। जिसको सुलझाने के लिए वो शनिवार को दुर्गापुर से घर आया था। रविवार की रात मो.गफ्फार खाना खा कर सोने चला गया। इसी बीच उसका छोटा भाई मो.मुबारक ने किसी धारधार हथियार से उसका गला रेत दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी मो मुबारक घर छोड़ कर फरार हो गया। बरियारपुर पुलिस ने मुबारक की पत्नी खुशबू खातून समेत दो लोगो को जेल भेज दिया था। मुबारक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.