Breaking News

मुजफ्फरपुर में 6 अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने कई लग्जरी गाड़ियों को किया बरामद, हथियार भी जब्त

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अलग अलग थाना क्षेत्र से आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लग्जरी गाड़ी, हथियार और गोली भी बरामद किया गया है। तेलकतवा गिरोह के सदस्य समेत कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही पिकअप लूटकांड का भी उद्भेदन कर दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर उनके साथियों के गिरफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सरैया, पारू और साहेबगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी

गिरफ्तार अपराधकर्मी

पिकअप लूटकांड का हुआ उद्भेदन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया कुमारी देवी अस्थान के पास से पिकअप वाहन पर आप लोड सहित अपराधकर्मी द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिया गया है। पिकअप को साहिबगंज की ओर ले कर भाग रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन में लगे जीपीएस के आधार पर सोमगढ़ से चकिया जाने वाली पक्की रोड में बसंतपुर गांव के पास लूटी हुई पिकअप वाहन बरामद किया गया। साथ ही रंगे हाथ अवैध हथियार के साथ सक्रिय अपराधकर्मी राजू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। बता दे राजू शर्मा पर साहेबगंज थाना में पूर्व से कई मामला दर्ज है। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

तेल कटवा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

पारू थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की अपराध कर्मी द्वारा लालू छपरा में सड़क किनारे लगी गाड़ियों के चालकों को भयभीत कर, उनके वाहनों की टंकी से डीजल पेट्रोल निकाला जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध कर्मी सुबोध कुमार को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दे सुबोध कुमार मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र का निवासी है। मौके से दो स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी जप्त किया गया है। वही अन्य अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। जिनकी पहचान कर ली गई है। उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि जा रही है।

एंबुलेंस और तेल टैंकर से शराब बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी सरैया थाना क्षेत्र के मारवा पाकर में सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मंगवाए हैं। वहां पर ट्रक अन लोड कर छोटे व्यापारियों को बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराब कारोबारी गौतम कुमार को एंबुलेंस एवं मोटरसाइकिल पर लदे शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.