Breaking News

मुजफ्फरपुर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लूटकांड मामला:जेल से छूटे अपराधियो की भी खंगाली जा रही कुंडली

मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित गोरीगामा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 9.43 लाख की लूट में पुलिस गिरोह को चिह्नित करने में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर समेत अन्य दूसरे जिलों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भागे अपराधियों को अंतिम लोकेशन सीतामढ़ी जिले के बॉर्डर स्थित एक गांव में मिला है। एसआइटी व डीआइयू की टीम उस अंतिम लोकेशन तक जाकर छानबीन कर रही है। वहां से अपराधी कहा गये इसकी जानकारी जुटायी जा रही है।

इधर, घटना के समय बैंक से गायब हुए एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी से भी पूछताछ की जा रही थी। बताया जाता है कि जिस समय अपराधी लूटपाट कर रहे थे उस वक्त वह कर्मी नाश्ता करने के लिए बाहर गया था। उसकी मोबाइल की भी सर्विलांस टीम जांच कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे भी गोपनीय जगह पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जिला पुलिस की टीम अनुसंधान प्रभावित न हो इसके लिए कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

जानकारी के अनुसार, डीआइयू की टीम हाल में जेल से छूटे से बैंक लुटेरों की कुंडली खंगाल रही है। वहीं, कांटी व मोतीपुर में पूर्व में बैंक लूट को अंजाम देने के मामले में जेल भेजे गये अपराधी जमानत पर मुक्त होने के बाद कहां हैं, उनकी गतिविधि क्या है, इस बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज पड़ोसी जिलों के वरीय पदाधिकारियों को भेजी गयी है। फुटेज में दिख रहे पांचों अपराधी अच्छी कद काठी के लग रहे हैं। पुलिस टीम लूट में इस्तेमाल पल्सर टी- 20 बाइक को चिन्हित करने की कवायद में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.