Breaking News

गोपालगंज में बाइक सवार 45 हजार रुपए छीनकर फरार:बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था

बैंक में पैसा जमा करने जा रहे अधेड़ पर मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने हमला कर 45 हजार छीन कर हुए फरार

गोपालगंज में सुपौली गांव के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को नामजद मोटर साइकिल सवार लोगों ने हमला कर दिया और उसके पास रखे 45 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। जख़्मी अवस्था में सड़क किनारे पड़े व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। जख़्मी की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव निवासी स्व. मुन्नी सिंह के बेटा सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है।

इस संदर्भ में बताया जाता है कि कुंड सुपौली गांव निवासी जख़्मी सुरेंद्र सिंह पैसा भेजने के लिए 45,000 रुपए लेकर मोहम्मदपुर स्थित स्टेट बैंक में जा रहे थे। इसी बीच पूर्व से ही दो लोग मोटर साइकिल पर सवार गांव के पास घात लगाकर बैठे थे। तभी धारदार हथियार से हमला कर दिए वहीं बाद में दो अन्य लोग भी हमला कर पास में रखे 45 हजार रूपए छीन लिए।

इस घटना के बाद आस पास के लोग मौके पहुंचे और इलाज कराने के लिए सिधावलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

सिधवलिया थानाध्यक्ष ने बताया की एक बुजुर्ग की पिटाई की गई है। आरोपी उनके ही पाटीदार है पूर्व से ही दोनों के बीच विवाद है। पैसा छीनने का मामला गलत है। पिटाई से जख्मी व्यक्ति का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तक आवेदन नही मिला है। अस्पताल में फर्दा बयान देंगे जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.