Breaking News

इंद्रजीत ह’त्याकांड का मुख्य आरोपी सूरज गिरफ्तार:मामूली विवाद में बेलचे से हुई थी हत्या, 3 आरोपी की तलाश जारी

भोजपुर पुलिस ने बीते 11 मई को बेलचे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवना थाना इलाके के सूरज यादव उर्फ मोनू यादव के रूप में हुई है। आपसी बहस में सूरज यादव ने चांदी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी स्व रामानुज सिंह के 35 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत सिंह की हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक ने एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 11 मई की देर शाम चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगीचे में एक व्यक्ति की बेलचे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अनुसंधान में पता चला था कि आपसी विवाद को लेकर उसकी बेलचे से सिर पर बुरी तरीके से मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

उन्होंने बताया कि इसका अभी आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि इसके साथ दो और लोग भी शामिल थे। उन लोगों का भी नाम और पता मालूम हो गया है। उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं एसपी ने बताया कि यह तीनों लड़के हैं।

इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण उसकी हत्या की गई थी। लेकिन गिरफ्तार आरोपी ने भी पूरी तरह हत्या कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया है और ना ही मृतक के परिजनों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। अभी यही लग रहा है कि आपसी विवाद को लेकर ही उसकी हत्या की गई थी। अनुसंधान में आगे संभवत पता चल पाएगा कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था। जो लड़के अभी फरार चल रहे हैं उनके गिरफ्तारी के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि इनके बीच कुछ लेनदेन या अन्य किस चीज का विवाद था। जिसके कारण उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.