Breaking News

सीतामढ़ी में बागमती नदी के साथ कई नदियों में उफान:खतरे के निशान से 0.60 सेमी नीचे बह रही नदि, लोगों में दहशत

सीतामढ़ी जिले के गुजरने वाली हर एक नदियां रौद्र रूप धारण करने लगी है। बागमती नदी के साथ-साथ अधवारा समूह की नदिया भी उफान पर है। नेपाल और जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी व अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गई है।

पहले बागमती व सोनाखान और अब कटौझा में भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कटौझा में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 0.60 सेमी नीचे है। बागमती नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह 6 बजे ढे़ंग, सोनाखान व डुब्बाघाट, चंदौली व कटौझा में जलस्तर में कमी हो रहा है। अधवारा समूह की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी।

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी।

खतरे के निशान से नीचे बह रही बागमती

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बावजूद सभी जगह खतरे के निशान से नीचे है। जिला नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह नौ बजे के अनुसार बागमती नदी का जलस्तर ढे़ंग में 70.16 मी, सोनाखान में 59.56 मी, डूब्बाधार में 59.98 मी, चंदौली घाट में 57.55 मी व कटौझा में 54.40 मीटर है।

झीम नदी सोनबरसा में 79.28 मी, अधवारा नदी सुंदरपुर में 58.34 मी व पुपरी में 51.32 मी व लालबेकिया गोआबाड़ी में 69.80 मीटर है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाबजूद जिले में अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। क्योंकि भीषण गर्मी के कारण इस वर्ष सभी नदियां या तो सूख गई थी या सूखने के करीब थी। भारी बारिश होने पर ही तटबंध पर भी खतरा मंडराता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.