Breaking News

पिता ने खेलने से रोका,अब भारतीय टीम में सेलेक्शन:20 साल बाद कोई बिहारी सेपक टाकरा टीम में हुआ सेलेक्ट

थाईलैंड के बैंकॉक में 8 से 16 जुलाई के बीच कप वर्ल्ड सेपक टाकरा चैम्पियनशिप होने वाला है, जिसमें भारतीय टीम भी खेलेगी। सेपक टाकरा के भारतीय टीम में बॉबी कुमार का सेलेक्शन हुआ है। पुरुष वर्ग में 20 साल बाद बिहार का कोई खिलाड़ी टीम में सेलेक्ट हुआ है।

फिलहाल बॉबी गेम खेलने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वह टीम के बाकी मेंबर्स के साथ थाईलैंड के लिए रवाना होंगे। 

पटना के 17 साल के बॉबी सेपक टाकरा गेम में स्ट्राइक करते हैं। उन्हें इस गेम में स्ट्राइक करना काफी पसंद भी है। बॉबी ने बातचीत के दौरान बताया कि फिलहाल मैं एशियन गेम पर फोकस कर रहा हूं। इसके बाद ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू होगी।

वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट हुए बिहार के बॉबी कुमार।

वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट हुए बिहार के बॉबी कुमार।

कैसा लग रहा है वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट होकर ?

बॉबी ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्हें टीम में सेलेक्ट होकर काफी अच्छा लग रहा है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, जिसके फलस्वरूप आज उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया है।

बॉबी ने यह भी कहा कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि चैंपियनशिप का खिताब देश को मिले।

घर में कौन सबसे ज्यादा खेल के लिए सपोर्ट करता है?

बचपन से ही खेल के लिए मेरी मां ने मुझे काफी ज्यादा सपोर्ट किया है। पापा अक्सर पढ़ाई पर जोर देने को कहते रहते थे, लेकिन मां ने मुझे अक्सर सपोर्ट किया। मां की वजह से आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.