Breaking News

बगहा में 200 मीटर एंटीरोजन को काट ले गई गंडक:जायजा लेने पहुंचे विधायक भड़के, कहा- सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहे अधिकारी

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में नदी और भी खतरनाक हो गई है। बगहा के पास शास्त्री नगर में गंडक का दबाव बढ़ गया है। बरसात पूर्व विभाग की ओर से कराया गया एंटीरोजन कार्य लगभग 200 मीटर में गंडक की धारा में बह गया है।

एंटीरोजन काम के बहते ही लोगों के अंदर डर व्याप्त हो गया है। लोगों की रात की नींद उड़ गई है। हालांकि विभाग द्वारा हाथी पाव और बोरी भरकर शहर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बगहा विधायक राम सिंह, कटाव की सूचना पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां वह काम की गुणवत्ता से असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। अधिकारी आनाकानी करने लगे फिर विधायक भड़क गए और खरी-खोटी सुनाने लगे।

जायजा लेने के दौरान राम सिंह।

जायजा लेने के दौरान राम सिंह।

राम सिंह ने एंटीरोजन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच शुरू की है। बोरी में 40 किलो की जगह 21 किलो से लेकर 27 किलो तक मटेरियल मिला। इसमें भी सिल्ट की जगह पर मिट्टी भरा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि मिट्टी, पानी के झोंके को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। यहां पर लूटने का काम चल रहा है। विभाग द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से गमन किया जा रहा। एक हजार बोरा डालकर 50 हजार दिखाया जा रहा है। यह बात सदन में उठाई जाएगी, जो काम हो रहा है, उनका वीडियो बनाया गया है। वो मुख्यमंत्री को सुपुर्द किया जाएगा।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी विष्णु देव परवाना ने बताया कि शास्त्री नगर के पास डिवीजन टू का कराया गया एंटीरोजन कार्य लगभग 200 मीटर में बह गया है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विधायक द्वारा जो भी कमियों को बताया गया है, उसे दूर किया जा रहा है। भरी मिट्टी के बैग को अलग कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.