BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना वॉरियर्स पर हुए ह’मलों से DGP गुप्तेश्वर पांडेय ना’राज, कहा- “ऐसे लोगों को जेल में सड़ा देंगे”

बिहार के औरंगाबाद जिले गोह थानाक्षेत्र के एकौनी गांव में बुधवार को कोरोना की जांच के लिए गई मेडिकल टीम पर बुधवार को ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया, जिसमें जांच टीम के कई सदस्य घायल हो गए. वहीं, मोतिहारी में लोगों को जागरूक करने गए अफसरों पर ग्रामीणों ने ह’मला कर दिया जिसमें बीडीओ घा’यल हो गए थे. ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें ग्रामीण ऐसी हरकत करते दिख रहे हैं. ऐसे मामलों पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स’ख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि हम’ला करने वाले कोई भी हो उसको वह छोडेंगे नहीं. उसको वह जे’ल में सड़ा देंगे. 

डीजीपी ने बताया कि औरंगाबाद की घटना में अबतक 25 लोग जेल भेजे गए हैं और घट’ना के बाद फरार लोगों के खि”लाफ प्रा”थमिकी दर्ज की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का नाम गुंडा पंजी में भी दर्ज होगा और स्पीडी ट्रायल के जरिये उन्हें सजा दिलाई जाएगी.डीजीपी ने कहा कि ये लोग गलत कर रहे हैं और ऐसे लोगों को समझना होगा कि पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी आमलोगों के लिए काम कर रहे हैं. ऐसे में उनपर ही ह’मला करना सबसे बड़ी भूल होगी. डीजीपी ने कहा कि हम’ला करने वाले कोई भी वह किसी भी जाति के हो उनको छोड़ेंगे नहीं. चाहे वह किसी पार्टी के ही क्यों न हो. कोई पैरवी काम नहीं आएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.