Breaking NewsInternational

BreakingNews: नेपाल में हिली धरती, 4.7 तीव्रता के भूकंप से द’हशत में लोग, होंडूरास में 6.3 के तगड़े झ’टके…

ऐसे में जब दुनिया कोरोना जैसी जानलेवा महामारी का सामना कर रही है… बार बार आ रहे भूकं’पों ने भी लोगों के बीच दह,’शत फैला दी है। आज यानी गुरुवार को नेपाल में 4.7 तीव्रता का भू’कंप आया जिससे खौफजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के सिंधुपालक चौक जिले में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भू’कंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुक’सान की सूचना नहीं सामने आई है।

उल्‍लेखनीय है कि नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें करीब नौ हजार लोगों की जान चली गई थी जबकि 10 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप में करीब 28 लाख लोग विस्थापित हुए थे। लोग आज भी उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं। इस भूकंप से नेपाल में भारी तबाही हुई थी। वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मध्‍य अमेरिकी देश होंडूरास में भी बृहस्‍पतिवार को भू’कंप के तग’ड़े झट’के महसूस किए गए। यूएस जीओलॉजिकल सर्वे की मानें तो सुबह दो बजे के आसपास होंडूरास में 6.3 तीव्रता के तगड़े झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में भी किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अध्‍ययन बताते हैं कि हिमालयन बेल्‍ट को भूकंप से ज्‍यादा खतरा है। अध्‍ययन बताते हैं कि भारत में हिंदुकुश से अरुणाचल प्रदेश तक जाने वाले रेंज में बड़ी तीव्रता के भूकंप आते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो भूकंप फॉल्‍ट-लाइन प्रेशर की वजह से आते हैं। स्‍थानीय और कम तीव्रता वाले भूकं’पों के लिए फॉल्‍ट लाइन प्रेशर की जरूरत नहीं होती है। धरातल के नीचे छोटे-मोटे एडजस्‍टमेंट्स के कारण भी छोटे झटके महसूस किए जा सकते हैं। अभी हाल ही में दिल्‍ली में भी भूकंप के तेज झटके मससूस किए गए थे।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.