सीवान के मैरवा प्रखंड अंतर्गत चकिया गांव में एक झोपड़ी नुमा मकान को साफ करने के दौरान 7 फीट का लंबा अजगर सांप दिखा। चकिया गांव निवासी दूधनाथ कानू के घर पर सांप निकला था। देखते ही देखते सांप देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़कर लोगों ने बोरी में रख दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वन विभाग की टीम इसको लेकर किसी बड़े जंगल में छोड़ देती, लेकिन स्थानीय प्रशासन किसी की भी नहीं सुन रहा है। अगर इसे ऐसे छोड़ दिया जाए, तो लोगों के लिए खतरा होगा। बरसात के मौसम में आए दिन सांप निकल रहे हैं। जहरीले सांप निकलने से लोगों के अंदर भी भय बना हुआ है




Leave a Reply