Breaking News

मुजफ्फरपुर में 9.43 लाख लूटकांड मामला:चौकीदार को पीटते बैंक के अंदर लाए बदमाश, महिला ग्राहक का मोबाइल भी फेंका;

मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्तिथ गोरीगामा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से 9.43 लाख लूट मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार दिन के करीब 3.15 बजे दो बाइक पर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने 15 मिनट के अंदर 9 लाख 43 हजार 465 रुपए लूटकर कर फरार हो गए। बदमाश एक बाइक बैंक से पश्चिम व एक पूरब दिशा की ओर लेकर फरार हो गया। जबकि बैंक घनी आबादी के बीच है । चार बदमाशों ने काली टीशर्ट, एक ने लाल टीशर्ट व जीन्स पहन रखी थी । सभी की उम्र लगभग 20-30 के बीच बताई जा रही है ।

प्रत्यक्षदर्शी बैंक मित्रा, कृष्णा देवी ने बताया कि पांचो बदमाश बैंक परिसर में पहुंचते ही पहले गेट पर खड़े चौकीदार महादेव राय को मारते हुए अंदर ले आए । एक बदमाश ने मेरा मोबाइल छीनकर फेंक दिया । एक ने चार महिला ग्राहक को रोक दिया जो चेक जमा करने गई थीं जबकि एक बदमाश 6 साल की बच्ची को डांटकर चुप करा रहा था। चौकीदार ने बताया कि संविदा पर कार्यरत रौशन कुमार कुछ देर के लिए अन्य कार्य से बाहर गया था । शाखा प्रबंधक वर्णवाल का कहना है कि तीन बदमाश अंदर पहुंचते ही मुझे व कैशियर को हथियार के बल पर कब्जे में लिया । मेरा मोबाइल छीनकर फेंक दिया । मुझे बट से मारते हुए चेस्ट रूम में ले जाकर कैश निकाल लिया इसी बीच कैश काउंटर का पैसा भी ले लिया।

बैंक पहुंचक मामले की तफ्तीश करती पुलिस की टीम।

बैंक पहुंचक मामले की तफ्तीश करती पुलिस की टीम।

ब्रांच मैनेजर के अनुसार 9 लाख 43 हजार 465 रुपए लूट लिया । यह बैंक 1982 से गोरीगामा में कार्यशील है । यह पहली घटना है । लूट की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस राजेश के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची और गंजबाजार मुख्य मार्ग पर आने वाली रुट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी । सूचना पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय कांटी एसएचओ संजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे । घटना का मुआयना किया और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन किसी को पहचानने से इनकार कर दिया । बैंक में तीन कैमरे लगे हैं, इसमे एक खराब है। बाद में पहुंचे एसएसपी राकेश कुमार ने भी घटना की गहन जांच की । उन्होंने 9 लाख 43 हजार की लूट की बात कही । उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी । लेकिन किसी की पहचान की बात से इनकार कर दिया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.