Breaking News

जेईई मेन का 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन:बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मॉपअप राउंड के तहत नामांकन नहीं

राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए इस बार मॉपअप राउंड नहीं होगा। दो राउंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। जेईई मेन में शामिल अभ्यर्थी राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की वेबसाइट पर जाकर सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नहीं करने पर सरकारी कॉलेजों में नामांकन से वंचित रह जाएंगे। फिर मौका नहीं दिया जाएगा। राज्य के कॉलेजों में बीटेक की विभिन्न ब्रांच में 14359 सीटें हैं। एक तिहाई सीट महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर एडमिशन के लिए बीसीईसीईबी की ओर से दो चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

एमआईटी मुजफ्फरपुर में कंप्यूटर साइंस में भी दाखिला

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सबसे अधिक 485 सीटें एमआईटी मुजफ्फरपुर में हैं। वहीं राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कई नई ब्रांच में नामांकन की अनुमति भी नए सत्र में मिली है। एमआईटी में सिविल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, मैकेनिकल में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 40, आईटी में 60, लेदर टेक्नोलॉजी में 15, बायोमेडिकल एंड रोबोटिक्स में 60, बी-फॉर्म में 100 और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 सीटें हैं। वहीं, कंप्यूटर साइंस के रूप में नए सत्र में नई ब्रांच में नामांकन की अनुमति भी दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.