Breaking News

गया में पहाड़ी इलाकों से 1 एके-47, दो राइफल बरामद:CRPF चला रही थी सर्च ऑपरेशन

गया में बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जंगल-पहाड़ी इलाकों से नक्सलियों द्वारा छुपाए गए एक एके-47 और दो बोर राइफल, जिंदा कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं। दरअसल, जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के बीकोपुर और परसाचूआ जंगल के सतबहिनी पहाड़ी से सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है।जानकारी के मुताबिक बताया जाता है हाल में ही प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गिरफ्तार शीर्ष नक्सली अरविंद भुुईया की निशानदेही के आधार पर यह ऑपरेशन चला।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार

अरविंद भुईया की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान देखा गया कि नक्सलियों द्वारा पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे एके-47 और राइफल को छुपा कर रखा गया था। पत्थरों को काटकर हथियार व अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं। ऐसे मिले सुराग के आधार पर सुरक्षाबलों की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार शीर्ष नक्सली अरविंद भुईयां ने कई सुराग पुलिस को दिए हैं, जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की टीम लगातार ऑपरेशन चला रही है।इसी क्रम में सोमवार को यह ऑपरेशन चला और अरविंद भुईया की निशानदेही पर बताए गए पहाड़ी वाले स्थान से उक्त हथियार एवं अन्य सामानों की बरामदगी की गई है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ 159 बटालियन के अधिकारी और जवान के अलावे शेरघाटी एसडीपीओ के. रामदास, रोशनगंज थानाध्यक्ष और अन्य टीम भी शामिल थी। घंटों चले ऑपरेशन के बाद यह सफलता मिली।

क्या कहते हैं सिटी एसपी

इस संबंध में गया के सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि जिला पुलिस व सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के द्वारा चले ऑपरेशन में हथियार बरामद हुए हैं। पूरी डिटेल्स ली जा रही है। शीघ्र ही साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती इलाका जिले के रोशन गंज थाना के जंगल पहाड़ी वाले क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.