पटना के दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के ठाकुर चौक मोड के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवक के हेलमेट से दूसरे बाइक सवार युवक के सिर में चोट लगाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहपुर के मठियापुर काली मंदिर निवासी उदय कुमार गुप्ता के इकलौता बेटे अनिकेत राज (21) के रूप में हुई है। मृतक अनिकेत राज राजभवन के पर्सनल सचिव का सहायक के रूप में काम करता था। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
दूसरा बाइक सवार गिरफ्तार
मौत की खबर मिलते ही मां रिंकी देवी व तीन बहन समेत परिजनों चित्कार कर उठा। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक सवार सन्नी पासवान पुनपुन निवासी को गिरफ्तार किया है और बाइक को जब्त किया है।
मृतक के पिता उदय कुमार ने बताया कि मेरा बेटा अपनी बाइक से सगुना मोड अपने दोस्त के पास गया था और देर शाम बाइक से घर लौटने के दौरान आसोपुर और मठियापुर मोड के ठाकुर चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार से बाइक से टक्कर गया। इस दौरान अनिकेत ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे दूसरे बाइक सवार के हेलमेट से सिर पर चोट गई और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। रोते हुए उदय ने बताया कि पिछले 30 जून को जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया था। अनिकेत राज अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसी पर पूरे घर चलाने की जिम्मेदारी थी।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि ठाकुर चौक के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार अनिकेत राज की मौत हो गई है। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार सन्नी पासवान पुनपुन निवासी को गिरफ्तार किया गया है और बाइक को जब्त किया गया है। मृतक के पिता उदय कुमार गुप्ता के बयान पर बाइक सवार सन्नी के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार सन्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Comment here