Breaking News

मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव, रे’प पीड़िता से कि मुलाकात:कहा- राजनीतिक दबाव के कारण नहीं मिल रहा इंसाफ

जाप सुप्रीमों पप्पू यादव आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने अहियापुर थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

पीड़िता के घर पहुंचे पप्पू यादव

पीड़िता के घर पहुंचे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने पीड़िता के मोबाइल में विजय झा का चैट देखा है। पीड़िता के तरफ से कोई चैट नहीं था। केवल उनका ही चैट था। क्या हम आपको बहुत मानते है, ये गलत है क्या ? हम आपको लाइक करते है, ये गलत है क्या ? मैं वीडियो कॉल करता हूं, तो आप क्यों नहीं उठाती है ? हम आपको वीडियो कॉल पर देखना चाहते है। इस तरह के कुछ चैट पीड़िता ने अपने मोबाइल में दिखाया है। जो विजय झा भेजे हुए है। पुलिस सही से जांच करें।

कहीं न कहीं पॉलिटिकल और इकोनॉमिकल प्रेशर बनाया जा रहा है। आगे कहा कि मैं जांच चाहता हूं सही से जांच हो कि विजय झा कितना बार MLA और MLC से फोन पर बात करते है। कितना बार MLA और MLC के घर जाते है। कहां कि MLC के रसूक के कारण विजय झा पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं इस मामले में स्पीडी ट्रायल चाहता हूं। इस बच्ची की सुरक्षा चाहता हूं और दोषी की अविलंब गिरफ्तारी चाहता हूं। मैं डीजीपी भट्टी से लेकर मुख्यमंत्री के जानकारी में ये बात रखूंगा। पप्पू यादव इस बच्ची के साथ पिता की तरह खड़ा है।

पीड़िता के साथ पप्पू यादव

पीड़िता के साथ पप्पू यादव

क्या था मामला

बता दें कि बीते 4 जून 2023 को वार्ड 41 के पार्षद पति विजय झा के कार्यालय पर पीड़िता उनके दिए गए कर्ज के सूद का रुपया देने गई थी। उसी दौरान विजय झा ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 5 जून को महिला थाना में कांड संख्या 22/2023 दर्ज कर लिया गया। 6 जून को पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया। उसके बाद कोर्ट में पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज करवाया गया। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर पीड़िता ने आईजी को आवेदन भी दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.