मुजफ्फरपुर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। जिसमें तीन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में सभी को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी का है।

SKMCH अस्पताल
बता दें कि रविवार को जिले के गायघाट थाना क्षेत्र बेनीबाद ओपी के लदौर गांव के वार्ड 3 के पासवान टोला निवासी वकील पासवान के घर का सिलेंडर खत्म हो गया। वो बाजार से दूसरा सिलेंडर खरीद कर लाए। घर की महिला खाना बनाने लिए चूल्हा जलाई। इसी दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव होने लगा। कुछ ही पल में सिलेंडर में आग लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग का काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से बढ़ने लगा। जिस कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में तीन लोग आ गए और झुलस गए। घर में रखे कई सामान भी जल गया। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों को आनन फानन में SKMCH अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का डॉक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है। झुलसने वालों में वकील पासवान (45), मनोज पासवान (32) और मंजू देवी (40) शामिल है।

मौके पर मौजूद गायघाट थाना
वहीं पूरे मामले पर बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि लदौर गांव में खाना बनाने के दौरान रेगुलेटर के पास से गैस रिसाव होने लगा। जिस कारण आग लग गई। जिसमें दो पुरुष और एक महिला झुलस गए है। सभी को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply