श्रावण मास की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इस बार सावन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर भी तैयारियां की जा रही है।
वहीं भागलपुर के बाबा बुद्धेश्वर धाम में भी साज सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। बाबा बूढानाथ मंदिर के इतिहास की अगर बात करें तो यह काफी पुराना मंदिर है। वहां के पुरोहित प्रभाकर मिश्र बताते हैं कि बाबा बुद्धेश्वर धाम की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व रामअवतार को लेकर वशिष्ठ मुनि ने की थी।

2 माह के सावन में 15 दिन है बेहद खास।
पुरोहित ने बताया कि विश्व भर में 108 शिवलिंग की स्थापना की गई थी, जिसमें से एक बाबा बूढ़ानाथ भी शामिल है। जेतेश्वर धाम का वर्णन शिव पुराण में किया गया है। सावन के महीने में यहां भीड़ और भी ज्यादा अधिक देखने को मिलती है।
उन्होंने बताया कि इस बार सावन 58 दिनों का होने जा रहा है, ऐसे में लोग किन-किन चीजों का खास ध्यान रखें इसकी विशेष जानकारी उन्होंने दी।
पुरोहित ने बताया कि, इस 2 माह के सावन में 15 दिन श्रावण कृष्ण पक्ष है जिसे शुद्ध श्रावण कृष्ण पक्ष माना जाता है। बाबा भोलेनाथ श्रावण कृष्ण पक्ष में विश्व का पान किए थे इसमें भगवान शिव को बेलपत्र, जल प्रदान करना अति लाभदायक माना गया है। 2 महीने के सावन को अधिक मास के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पूजा पाठ होम हवन अधिक से अधिक कराने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि अधिक मास में पूजा पाठ करने से मन की शांति होती है और लोग की मनोकामना भी पूरी होती है।



Comment here