Breaking News

मा’रपीट में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौ’त:घरेलू विवाद में भाई ने रॉड से किया था ह’मला , आरोपी गिर’फ्तार

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के बरी ईसर गांव में हुए मारपीट मामले में जख़्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के बरी ईसर गांव निवासी सुभाष तिवारी का 45 वर्षीय बेटा धनंजय तिवारी के रूप में की गई।

इस संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि धनंजय तिवारी अहमदाबाद में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। उनके घर पर दो बेटी और पत्नी रहती थी। 19 जून को सुभाष सिंह अपने घर आए थे। इससे पहले मृतक की मां ने मृतक की बेटी के साथ गाली गलौज की थी। जिसके बाद वह अपनी मां से इस बात को लेकर पूछताछ करने गए थे। दोनों के बीच अभी बातचीत ही चल रही थी कि सुभाष का भाई रॉड लेकर पहुंचा और अपने भाई पर हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख़्मी हो गया।

भाई ने रॉड से उस पर हमला कर दिया जिससे वह मौके पर बुरी तरह जख़्मी हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन सीवान लेकर चले गए। जहां निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को अपने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसके आरोपी भाई को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.