आगामी बकरीद पर्व को लेकर समस्तीपुर जिला पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर सदर एसडीओ,सदर एसडीपीओ के द्वारा समाहरणालय परिसर से फ़्लैग मार्च निकाला गया। बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
29 जून को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए समस्तीपुर पुलिस सदैव तैयार है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि समस्तीपुर जिले के सभी थाना, अनुमंडल, प्रखंड इत्यादि स्थानों पर बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक करवा ली गई है। बुधवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय से मुफस्सिल थाना क्षेत्र, मथुरापुर ओपी क्षेत्र, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र इत्यादि क्षेत्र से फ्लैग मार्च गुजरी है।

फ्लैग मार्च करती पुलिस
एसडीओ ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व समस्तीपुर जिले के अंदर संपन्न कराया जाएगा। इसे लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों को संदेश दिया गया है कि शांतिप्रिय तरीके से बकरीद का त्योहार मनाएं। बकरीद के त्योहार पर एक दूसरे पर टीका टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के लोगों पर रहेगी विशेष नजर। बताते चलें कि बकरीद के मौके पर शहर, गावों के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबी बकरे की कुर्बानी करते हैं। उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार को मनाया करते हैं ।



Leave a Reply