जमुई में तेज बारिश में छत के ऊपर रखे पानी टंकी पर चढ़कर एक युवक का डांस का वीडियो सामने है। बताया जा रहा है कि बारिश आने की खुशी में युवक डांस करने लगा। डांस कर रहे युवक के साथ कुछ और लोग भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक गर्मी से परेशान था। इसलिए बारिश होने पर खुश हो गया।
भींगते हुए वह बारिश में तीन मंजिले छत पर रखे पानी टंकी पर चढ़कर डांस करने लगा। इस वीडियो को पड़ोसियों के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया।

हालांकि बाद में युवक के परिजनों के द्वारा डांट-फटकार के बाद वह पानी टंकी से उतर गया। वीडियो मलयपुर थाना क्षेत्र के बालवाडीह इलाके का है। डांस कर रहे युवक की पहचान पिंटू साह और उसके दोस्त संदीप कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी से परेशान दोनों दोस्त बारिश होने की खुशी में अपने को रोक नहीं पाए। पहले मोहल्ले के बच्चों के साथ गली में डांस किया, फिर तीन मंजिला छत के ऊपर रखें पानी के टंकी पर चढ़कर डांस करने लगे। युवक जब तीन मंजिले पानी टंकी पर चढ़कर डांस कर रहा था, उस समय तेज गर्जन के साथ बिजली भी चमक रही थी।
यह वीडियो 2 दिन पहले का बताया जाता है। युवक के डांस को देख अलग-बगल के लोग आश्चर्यचकित थे। हालांकि आज सुबह भी जमुई जिले के कई प्रखंडों में बारिश हुई है। फिलहाल अभी तेज धूप खिली है।



Leave a Reply