देशभर में मनाए जा रहे हैं बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसे लेकर मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन की तरफ से सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बताते चलें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार बकरीद पर्व गुरुवार 29 जून को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह से हैं मस्जिदों में बकरीद के नमाज पढ़ने वाले लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे लेकर सभी मस्जिदों को साफ सफाई एवं रंग रोगन कराया गया है।
फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर फुलवारी शरीफ के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फुलवारी शरीफ में एक पूरी कंपनी फोर्स लगाई गई है। जो विभिन्न मस्जिदों सहित सभी चौक चौराहे पर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा थाना परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर एक कैंप की व्यवस्था की गई है, जिसमें एस्टैटिक फोर्स रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में बकरीद पर विशेष चौकस बरतने का निर्देश दिया गया है।
फुलवारी शरीफ और उसके आस-पास के इलाकों में बकरीद की नमाज की समय सारणी-
खानकाह मुजिबिया – 8 :50
खानकाह फरीदीया (छोटी खानकाह) – 9 :15
शाही संगी मस्जिद – 7ः00
ईदगाह फुलवारीशरीफ टमटम पडाव – 7ः45
नया टोला जामा मस्जिद – 6ः30
नोहसा उसमान नगर मस्जिद -6 : 30 और 7.30



Leave a Reply