शेखपुरा के सुदूरवर्ती जयरामपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की अपहृत 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने घटना के महज पांच दिनों बाद बरामद कर लिया है।छापेमारी में अपहर्ता को भी पुलिस ने धर दबोचा गया है। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहृत युवती बरबीघा शहर कॉलेज की छात्रा थी। पांच दिन पहले वह अपने गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। वह देर शाम तक उस दिन घर वापस नहीं लौटी। युवती के घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की गई। युवती का कोई अता-पता नही चला। उसके बाद लापता युवती के भाई ने स्थानीय जयरामपुर थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बगल के गांव भनपुरा गांव निवासी दिनेश पासवान के पुत्र मोनू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए उसके ऊपर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया।

बरामद युवती।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद करने में सफलता पाई। साथ ही अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपहर्ता को पुलिस ने जेल भेज दिया। बरामद युवती को पुलिस निगरानी में उसका बयान धारा 164 के तहत कलम बद्ध कराने के लिए सिविल कोर्ट शेखपुरा भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक निकटवर्ती नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर में किराए के एक मकान में डेरा लेकर रेलवे और बैंकिंग परीक्षा की तैयारी करने के नाम पर रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद अपहृत युवती को उसी मकान में छिपाकर रखा था।



Leave a Reply