Breaking News

पूर्णिया में पीट-पीटकर हत्या मामले में एक गिरफ्तार:मुख्य आरोपी रंगलु शर्मा को पुलिस ने दबोचा

पूर्णिया पुलिस ने शुक्रवार को हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से ही इस घटनाक्रम में शामिल सभी 9 आरोपी फरार थे। आरोपी पर के के. नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड 6 के मिल्की टोला निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा की पीट-पीटकर हत्या का आरोप है।

के. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संतोष कुमार शर्मा की हत्या मामले में मुख्य आरोपी रंगलु शर्मा ने कहा कि बीरबल शर्मा ने आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए 8 हजार रुपए प्रति माह की दर से उसे बतौर गार्ड रखा। इसके बदले उसे महज 500 सौ रुपये का ही भुगतान किया गया। बाकी के 7.5 हजार रुपये बीरबल शर्मा के पास बकाया थे। वो पैसा मांगने खेत पर गया था।उस वक्त उसके साथ अन्य बड्डडू शर्मा, गुड्डू शर्मा समेत कुछ अन्य साथी साथ में थे। अचानक बगीचे के मालिक बीरबल शर्मा के बेटे संतोष शर्मा से उनका विवाद होने लगा। इसके बाद ही ये घटना घटी है।

के. नगर थाना की सांकेतिक तस्वीर

के. नगर थाना की सांकेतिक तस्वीर

दरअसल, 20 जून को आम के बगीचा की सुरक्षा के एवज में गांव के ही बद्दू शर्मा, रंगलू शर्मा और गुड्डू शर्मा का मृतक संतोष के साथ विवाद बढ़ा। इसके बाद संतोष को तब तक पिटा गया, जब तक वह अधमरा होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। मारपीट के तीसरे दिन गुरुवार को इलाज के दौरान पटना के आईजीएमएस में संतोष ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर के. नगर थाने में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.