Breaking News

बेतिया में 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल:विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई

बेतिया पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व मद्य निषेध कानून को पूरी तरह लागू कराने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार देर रात तक चलाए गए अभियान में जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तारी की है।

शनिवार दोपहर इंस्पेक्टर सतीश चंद्र माधव ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आर्म्स एक्ट के एक आरोपी शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है।

इस दौरान पुलिस ने 16 लीटर देसी शराब, देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस को जब्त किया हैं। इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में 35 हजार 500 रुपए वसूले गए हैं। जिले में लगातार विभिन्न थानों में समकालीन अभियान के तहत छापेमारी किया जा रहा है और अपराधियों को दबोचा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.