विपक्षी एकता की पहली बैठक को जदयू सफल मान रही है। जदयू कार्यकर्ता को छोड़िए, मंत्री भी काफी उत्साहित हैं। सफलता को लेकर क्रेडिट नीतीश कुमार को दे रहें हैं। विपक्षी एकजुटता की बैठक की सफलता से उत्साहित बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम किया था। उसी तरह विभिन्न विचारों वाली विपक्षी दलों को एकजुट कर देश को मजबूत करने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
नीतीश कुमार के पास अद्भुत क्षमता
मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि विपक्षी बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सभी नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की है। जो साबित करती है कि सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है | देश के कद्दावर दिग्गज नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा पार्टी के एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी के लिए गर्व की बात है | वहीं, बिहार वासियों के गौरवान्वित पल के समान है |
बिहार में विकास की बहार लेकर आए हैं नीतीश कुमार
मंत्री ने यह भी कहा कि सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह बिहार को नकारात्मक स्थिति से निकालकर सकारात्मक स्थिति में लाकर बिहार में अमन शांति विकास की बहार लेकर आए हैं। इसी तरह विश्वास है कि सम्पूर्ण भारत को अराजकता तानाशाही असहिष्णुता के दौर से बाहर निकालकर सुंदर भारत के नव निर्माण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उत्कृष्ट अग्रणी भूमिका निभाकर देश को नई दिशा देंगे। उनका यह प्रयास सफल होगा |
लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास सफलीभूत होने से सम्पूर्ण देश में एक आशा की किरण जगी है। देशवासी आशा भरी निगाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर देख रहें हैं। उनके प्रयास से देश में लोकतंत्र को मजबूती मिले। इसके लिए उन्हें दिल से दुआ दे रही हैं



Leave a Reply