Breaking News

मधेपुरा में 2 कार से 32 पेटी कफ सिरप बरामद:दो लाख से अधिक बताई जा रही है कीमत, दो तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर कमरगामा चेक पोस्ट के पास मद्द निषेध विभाग की टीम नशे के दो कारोबारी को भारी मात्रा में कफ सिरप के गिरफ्तार किया है। दोनों कारोबारी दो कार में भर कर करीब लगभग 32 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप मधेपुरा ला रहे थे।

इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की अररिया जिले के रानीगंज से दो चार पहिया गाड़ी पर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप मधेपुरा आ रही है। इसकी सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर सुबह से ही जगह-जगह कर्मी को लगा दिया गया था।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपी।

32 कार्टन कफ सिरप हुआ जब्त

जब यह गाड़ी मधेपुरा जिला के सीमा में प्रवेश किया तो दोनों कार को रोक कर तलाशी ली गई। दोनों कार चालक युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार युवक की पहचान तरुण सिंह है और दूसरे का नाम सोनू सिंह है। दोनों सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी का रहने वाला है। इस धंधे में काफी दिनों से इसकी तलाश थी।

सोनु सिंह के गाड़ी से 15 कार्टन और तरूण सिंह के गाड़ी से 17 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक नेक्शन और ऑल्टो को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए कफ सिरप की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

उन्होंने बताया की 3 साल के मेरे कार्यकाल में लगभग 3600 लीटर कफ सिरप की बरामदगी की जा चुकी है। टीम में मुख्य रूप से उत्पाद निरीक्षक संजय प्रियदर्शी, कुंदन कुमार, मोहन पासवान, कौशल विराजी, दीपक कुमार, मन्तोष कुमार आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.