मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार 10वी की छात्रा को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल छात्राओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। मामला सिले के सरैया थाना क्षेत्र का है।

मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़
शनिवार को ज़िले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा पक्का गाँव निवासी दो छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के रेवा मिडिल स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिस कारण एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटना के बाद मैके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की जनकरी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगो के द्वारा घायल छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों में सड़क जाम कर दिया। काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करवाया और आवगवन सुचारू रूप से शुरू करवाया।

आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
मृत छात्रा की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के रेवा पक्का गाँव निवासी संतोष सहनी के 16 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वही घायल छात्रा की पहचान रेवा पक्का गाँव निवासी गणेश सहनी के 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।
पूरे मामले पर सरैया थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है। वही एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी है। उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply