शहर की सफाई व्यवस्था की गुरुवार को नगर आयुक्त नवीन कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर निकासी बाधित नहीं हो, इसके लिए जिन नालों की सफाई हो चुकी है, उसकी हकीकत जानने के लिए जांच होगी। सफाई के बाद भी यदि किसी नाला से बहाव नहीं हो रहा है तो कारण पता कर इसे दूर करने का आदेश दिया जाएगा।
वहीं, सभी कल्वर्ट की सफाई नहीं होने पर नगर आयुक्त ने अंचल निरीक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुपर सकर मशीन की मदद से शहर के सभी कल्वर्ट की सफाई कराई जाए। सफाई के बाद भी यदि कल्वर्ट से ठीक ढंग से बहाव नहीं हो रहा तो इसकी सूची उपलब्ध कराएं।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलेंगी महापौर
मेयर निर्मला साहू राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से जल्द मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह उनसे शहर के विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगी। मेयर ने मिलने के लिए तीनों से समय की मांग की है। उनके पत्र का संज्ञान लिया गया है, लेकिन फिलहाल मिलने का समय तय नहीं किया गया है।



Leave a Reply