Breaking News

समस्तीपुर में 5 लाख की चोरी:SBI की महिला बैंक कर्मी के घर को बनाया निशाना, दो घरों से 65 हजार नगद भी ले उड़े

समस्तीपुर में गुरुवार रात चोरों ने दलसिंहसराय एसबीआई की महिला बैंक कर्मी सहित दो घरों से 5 लाख से अधिक की चोरी की। चोरों ने दोनों घर से गहना और करीब 65 हजार नगद की चोरी की। चोरी की भनक घर वालों को सुबह नींद खुलने के बाद लगी। चोर छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जूट गई है। चोरी जिले के दलसिंहसराय थाने के रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या 18 में की गई।

बैंक कर्मी के घर का टूटा गोदरेज

बैंक कर्मी के घर का टूटा गोदरेज

मिली जानकारी के अनुसार, चोर एसबीआई की महिला कर्मी सोनावती देवी के घर में छत के रास्ते घर में घुसकर घर के आलमारी में रखा हुआ 25 हजार रुपए नकद के साथ तीन बेटियों की करीब 4 लाख रुपए के सोना व चांदी का जेवर ले गए।

इतना ही नहीं चोरों के पास ही स्थित स्व दिनकर महतो के पुत्र किसान शम्भू महतो के घर में घुस कर समूह से उठाया गया 40 हजार रुपए की चोरी कर चोर फरार हो गए।

महिला बैंक कर्मी सोनवती देवी ने बताया कि वह अपने बेटी के साथ गर्मी के कारण घर के छत पर सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से घर के छत पर चढ़ कर अंदर प्रवेश किया। इधर चोरी को घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

घर में चोरी के बाद बिखरा सामन

घर में चोरी के बाद बिखरा सामन

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

​​​​​​​प्रशिक्षु डीएसपी सह दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणी त्रिपाठी ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जल्द ही इस मामले में चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.