Breaking News

दो वर्षों से जारी कवायद:अब दरभंगा फोरलेन के बाजिदपुर मझौली से दिघरा पट्टी होते मधौल तक बनेगा 21.39 किमी रिंग रोड

रिंग राेड निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। दाे वर्षाें से जारी कवायद एक कदम और आगे बढ़ी है। अब रिंग राेड सह बायपास का निर्माण दरभंगा फाेरलेन के बाजिदपुर मझाैली से बराैनी एनएच के दिघरा पट्टी के रास्ते हाजीपुर फाेरलेन के मधाैल में मुजफ्फरपुर बायपास से मिलेगा। इस तरह दरभंगा फाेरलेन के बाजिदपुर मझाैली से बराैनी एनएच के दिघरा पट्टी हाेते हुए हाजीपुर फाेरलेन के मधाैल बायपास से सदातपुर में एनएच-28 में मिल जाएगा। इस तरह अब 21.39 किमी में नया रिंग राेड का निर्माण हाेगा।

इस पर कुल 1686 कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। एमएसवी इंटरनेशनल टेक प्रा. लि. नामक कंसल्टेंट एजेंसी की ओर से प्रस्तावित तीन वैकल्पिक अलाइनमेंट में से उक्त अलाइनमेंट काे भूमि अधिग्रहण समिति (एलएसी) से मंजूरी के लिए एनएचएआई के दरभंगा पीडी ने मुख्यालय काे भेज दिया है। दरअसल, दरभंगा व मधुबनी जिला के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के बाेचहां, गायघाट, कटरा से पटना जाने वाले वाहन शहर हाेकर गुजरते हैं। इससे शहर के ट्रैफिक में घंटाें वाहन फंसे रहते हैं। दरभंगा-मधुबनी से आने वाली गाड़ियां बखरी के बाद जीराेमाइल, बैरिया, चांदनी चाैक, भगवानपुर, गाेबरसही तथा रामदयालुनगर से लेकर मधाैल तक रेंगती रहती हैं।

2021 में एनएचएआई ने रिंग राेड बनाने का निर्णय लिया था

वर्ष 2021 में मुजफ्फरपुर-बराैनी एनएच काे फाेरलेन निर्माण के लिए डीपीआर बनाने के दाैरान एनएचएआई की ओर से रिंग राेड बनाने का निर्णय लिया गया था। तब, दरभंगा फाेरलेन के बखरी से रघुनाथपुर जगदीश, राेहुआ राजाराम, माेहम्मदपुर माेबारक, चकभिक्खी, दिघरा, माधाेपुर सुस्ता से मधाैल तक करीब 18.6 किमी रिंग राेड काे मुजफ्फरपुर बायपास में मिलाने का प्रस्ताव था। इसमें करीब 38 गांव की जमीन का अधिग्रहण हाेना था। 94 हेक्टेयर जमीन के लिए 673 कराेड़ रुपए की आवश्यकता थी।

पर, तिरहुत नहर काे लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से आपत्ति आने के बाद से मामला फंसा हुआ था। कंसल्टेंट एजेंसी की ओर से रिंग राेड के लिए तीन वैकल्पिक अलाइनमेंट का प्रस्ताव दिया गया। पहले प्रस्ताव में हरपुर बखरी से दिघरा पट्टी हाेते हुए मधाैल तक, दूसरा चांदनी चाैक से रामदयालुनगर तक एलीवेटेड राेड तथा तीसरे प्रस्ताव में बराैनी फाेरलेन के दिघरा पट्टी से वाया राेशनपुर, रजवाड़ाडीह हाेते हुए दरभंगा फाेरलेन के बाजिदपुर मझाैली तक 13.56 किमी रिंग राेड सह बायपास का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही दिघरा पट्टी से हाजीपुर फाेरलेन के मधाैल तक 7.83 किमी रिंग राेड का निर्माण किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.