Breaking News

मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की छापेमारी:सदर अस्पताल में हेड क्लर्क के ठिकानों पर रेड

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबरा में निगरानी टीम छापेमारी कर रही। यह छापेमारी सदर अस्पताल के हेड क्लर्क सुबोध ओझा के घर पर चल रही है। जहां अहले सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पुलिसकर्मी

मौके पर पुलिसकर्मी

गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क सुबोध ओझा के कई ठिकाने पर विशेष निगरानी टीम ने छापेमारी की। सदर थाना क्षेत्र के खबरा गाँव स्थित आवास, मार्केट, आईटीआई कालेज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। बता दें कि गुरुवार की सुबह 8 बजे पटना से विशेष निगरानी की टीम खबड़ा गांव पहुंची।

घर मे छानबीन करती टीम

घर मे छानबीन करती टीम

सुबोध ओझा के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद निगरानी अधिकारियों ने सर्च वारंट लिया। इनके ठिकानों पर निगरानी की छापे के बाद सिविल सर्जन कार्यालय एवं सदर अस्पताल में हड़कंप मचा है। 11 सदस्यों की टीम छापेमारी करने पहुँची हुई है। साथ ही भाड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

सुबोध ओझा के आवास पर छापेमारी का नेतृत्व कर रहे निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का परिवाद दायर हुआ था। जिसके अलोक में जांच की गई। जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले सामने आए। अब तक की जांच में दो करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के कागजात मिले हैं।

निगरानी की टीम

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.