Breaking News

24 जिलों में बारिश-बिजली, 6 में हीट वेव का अलर्ट:बिहार के 15 जिलों का पारा 40 के पार

बिहार में मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदला है। सोमवार रात पटना, सासाराम, समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां पटना में तेज हवाएं चलीं। वहीं सासाराम में तेज आंधी और बारिश हुई। आंधी से कई पेड़ भी गिर गए।

मौसम विभाग में आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 3 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं सोमवार को 15 ऐसे जिले रहें, जहां सीवियर हीट वेव और हीट वेव की स्थिति बनी रही। वहीं 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला प्रदेश का सबसे गर्म रहा।

सासाराम में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

सासाराम में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

मौसम विज्ञान की मानें तो बिहार में पछुआ की जगह पुरवैया हवा चल रही है। इसकी वजह से वातावरण में आद्रता पहुंच रही है। जैसे ही तापमान सामान्य से ज्यादा होगा, वैसे ही बादल बनने की प्रक्रिया बढ़ जाएगी। जिससे छिटपुट बारिश होती रहेगी। हालांकि इससे मानसून का कोई संबंध नहीं होगा।

थंडर स्टॉर्म की गतिविधियां आज से होगी तेज

मौसम विभाग पटना के अनुसार बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मध्य में अभी गर्म हवा चलते रहने के आसार बने हुए हैं। हालांकि सोमवार की शाम से ही अगले कुछ दिनों तक तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी (थंडर स्टॉर्म) की स्थिति बनेगी। कई जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने कई जगहों पर ठनका गिरने की जताई है आशंका

मौसम विभाग ने कई जगहों पर ठनका गिरने की जताई है आशंका

15 जिलों का तापमान 40 के पार, औरंगाबाद सबसे गर्म

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 15 ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। पटना 43.2 डिग्री, गया 43.7 डिग्री, भागलपुर 41 डिग्री पूर्वी चंपारण 41.2 डिग्री, रोहतास 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मोतिहारी 41.7 डिग्री, शेखपुरा और भोजपुर 44.1 डिग्री, जमुई 42.8 डिग्री, वैशाली 42.1 डिग्री, बांका 40.4 डिग्री, नवादा 43.7 डिग्री, नालंदा 43 डिग्री और सीवान का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटे में 40 के पार रहा 15 जिलों का तापमान

पिछले 24 घंटे में 40 के पार रहा 15 जिलों का तापमान

जानिए आज कैसा रहेगा पटना का मौसम

राजधानी पटना में भी आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने आज पटना के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पटना के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

वहीं सोमवार देर रात पटना में एक बार फिर से मौसम बदल गया और तेज हवा चली जिसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की थी, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.