बगहा में जुड़वा बेटियों को जन्म देने के 6 महीने बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतिका के मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले ससुराल पहुंचे, उन्हें ससुराल वालों ने उन्हें घर के अंदर जाने नहीं दिया। फिर मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना बनकटवा वार्ड-21 सोनारपट्टी की है। मृतिका का नाम नेहा (27) है। मृतिका के परिजन ने हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति विकास सोनी, ससुर चंदेश्वर सोनी और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मौके पर लगी स्थानीय लोगों की भीड़।
2019 में हुई थी मृतका की शादी
नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर की रहने वाली नेहा (27) कि शादी 2019 में बनकटवा सोनारपट्टी निवासी विकास सोनी (32) से हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 6 महीने पहले नेहा ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।
आसपास के लोगों ने दी हत्या की सूचना
मृतका के भाई राजू कुमार सोनी ने कहा कि जुड़वा बेटियां होने के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों से हत्या की सूचना मिली। एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply