Breaking News

मुजफ्फरपुर में लू’ट के दौरान फैक्ट्री संचालक को मा’री गो’ली:बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने लूट के दौरान फैक्ट्री संचालक को गोली मार दी। वहीं, संचालक से बाइक, मोबाइल व कैश लूट कर फरार हो गए। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना ज़िले के बरुराज थाना क्षेत्र का है।

घायल मनोज पांडेय

घायल मनोज पांडेय

बता दे कि पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के हुसैनी निवासी राज नाथ पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र मनोज पांडेय ज़िला के फैक्टरी संचालन करते है। उनका फैक्ट्री कांटी थाना क्षेत्र के सद्दातपुर के चौबे टोला में है। सोमवार की रात वो अपने फैक्ट्री से अपने घर हुसैनी बाइक से जा रहे थे। घर जाने के क्रम में बरुराज थाना क्षेत्र के पानापुर के समीप बाइक सवार अपराधी आए और उनको रुकने का इशारा किया। जिसके बाद अपराधियों ने उनपर गोली चला दिया। गोली उनके पीठ में लग गई। वो बाइक से उतर कर खेत मे भागने लगे। इसी बीच अपराधियों में उनका काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल और उनके पास रखे 60 हज़ार कैश लूट कर फरार हो गए।

अस्पताल में परिजनों की भीड़

अस्पताल में परिजनों की भीड़

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। मौके पर अफरा तफरी मच गया। स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आनन फानन में बरुराज थाना अध्यक्ष संजीव दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। घायल मनोज को मोतीपुर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के द्वारा मनोज के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों में मनोज को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.